नीम की पत्तियों का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

नीम की पत्तियों का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम की पत्तियों का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। नीम की पत्तियों का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, खून साफ होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि नीम की पत्तियां एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नीम की पत्तियों का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नीम की पत्तियों का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Neem Leaves Juice In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर रोजाना सुबह नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा को रखे स्वस्थ

नीम की पत्तियां एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप नियमित रूप से नीम की पत्तियों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

नीम की पत्तियों के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए नीम की पत्तियों के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now