खाली पेट पिएं नीम का पानी, मिलेंगे ये 7 फायदे

खाली पेट पिएं नीम का पानी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं नीम का पानी, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। नीम की पत्तियों का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी नीम की पत्तियों के पानी का सेवन किया है। खाली पेट नीम की पत्तियों के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट नीम का पानी पीने से खून साफ होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि नीम की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट नीम का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं नीम का पानी, मिलेंगे ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Neem Water On Empty Stomach In Hindi

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम का पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ, चमकदार बनती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम की पत्तियों में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम के पानी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम के पानी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नीम के पानी में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप खाली पेट नीम के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now