संतरे के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे

संतरे के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरे के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं संतरे के साथ-साथ संतरे के छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हां अगर आप संतरे के छिलके से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरे की तरह संतरे का छिलका भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। संतरे के छिलके की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि संतरे के छिलके में फाइबर, विटामिन सी (Vitamin C) और पोलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं संतरे के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

संतरे के छिलके की चाय पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Orange Peel Tea In Hindi

वजन घटाने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको संतरे के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए संतरे के छिलके से तैयार चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरे के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर संतरे के छिलके की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरे के छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

संतरा का छिलका विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप संतरे के छिलके से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

संतरे के छिलके से तैयार चाय का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। क्योंकि संतरे के छिलके में शक्तिशाली कैंसर सेल डिस्ट्रॉयर गुण होते हैं। जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now