आलूबुखारा का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ

आलूबुखारा का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलूबुखारा का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलूबुखारा एक मौसमी फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा होता है। आलूबुखारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलूबुखारा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप आलूबुखारा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। आलूबुखारा के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा पर निखार आता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आलूबुखारा मिनरल्स, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आलूबुखारा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आलूबुखारा का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Drinking Plum Juice In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आलूबुखारा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

आलूबुखारा का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से इस जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप आलूबुखारा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आलूबुखारा के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आलूबुखारा जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

आलूबुखारा का जूस हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आलूबुखारा जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए आलूबुखारा के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही इस जूस के सेवन से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल भी कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now