अनार के छिलके की चाय पीने के 7 फायदे

अनार के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार के छिलके की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अनार का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है, अनार का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अनार के साथ-साथ अनार के छिलकों का उपयोग भी सेहत को फायदा पहुंचाता है। जी हां अगर आप अनार के छिलके से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार के छिलके में फाइबर, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, जिंक, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अनार के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अनार के छिलके की चाय पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Pomegranate Peel Tea In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अनार के छिलके की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अनार के छिलके में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अनार का छिलका एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अनार के छिलके से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

अनार के छिलकों में एंटी ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप अनार के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार के छिलकों से बनी चाय का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अनार के छिलके की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए अनार के छिलके की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

गले में खराश की समस्या होती है दूर

गले में खराश की समस्या होने पर अगर आप अनार के छिलकों की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो गले में दर्द या खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now