खसखस की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

खसखस की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खसखस की चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खसखस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खसखस का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी खसखस की चाय का सेवन किया है। खसखस की चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खसखस की चाय का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि खसखस ओमेगा-6, ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खसखस की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खसखस की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Poppy Seed Tea In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको खसखस की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खसखस की चाय का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको खसखस की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खसखस की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपके लिए खसखस की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खसखस की चाय में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पोटेशियम की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में पोटेशियम की कमी है, तो आपको खसखस की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटेशियम अधिक पाया जाता है, जो पोटेशियम की कमी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप खसखस की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now