खाली पेट पिएं किशमिश और गुड़ का पानी, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट पिएं किशमिश और गुड़ का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं किशमिश और गुड़ का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो इस ड्रिंक का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते हैं, लेकिन इस ड्रिंक का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट किशमिश और गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं किशमिश और गुड़ का पानी, मिलेंगे कई लाभ­-Benefits Of Drinking Raisin And Jaggery Water On An Empty Stomach In Hindi

खून की कमी दूर करे

अगर आप खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

शरीर को एनर्जेटिक रखे

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) भी कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में अगर आप खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now