किशमिश और गुड़ का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

किशमिश और गुड़ का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश और गुड़ का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश और गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो किशमिश और गुड़ का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन किया है। किशमिश और गुड़ का पानी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं किशमिश और गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

किशमिश और गुड़ का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Raisins And Jaggery Water In Hindi

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।

गुड़ में पोषक तत्व- गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं।

किशमिश और गुड़ के फायदे

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन, सुक्रोज, प्रोटीन जैसा तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप किशमिश और गुड़ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now