कच्चे आम का शरबत पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

कच्चे आम का शरबत पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कच्चे आम का शरबत पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कच्चे आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चा आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कच्चे आम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम के शरबत का सेवन किया है। कच्चे आम का शरबत पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चे आम के शरबत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चा आम प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कच्चे आम का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कच्चे आम का शरबत पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Raw Mango Sharbat In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप कच्चे आम के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कच्चे आम के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में अधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है, ऐसे में अगर आप कच्चे आम के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है।

एसिडिटी में फायदेमंद

गर्मी के दिनों में एसिडिटी (Acidity), उल्टी या मतली की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, ऐसे में अगर आप कच्चे आम के शरबत का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कच्चे आम के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कच्चे आम में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

लू से होता है बचाव

गर्मी के दिनों में लू लगने की वजह से आप बीमारी पड़ सकते हैं, ऐसे में अगर आप कच्चे आम के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे लू से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now