काले अंगूर की शिकंजी पीने के 6 फायदे

काले अंगूर की शिकंजी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
काले अंगूर की शिकंजी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

काले अंगूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काला अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। काले अंगूर का सेवन आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी काले अंगूर की शिकंजी का सेवन किया है। काले अंगूर की शिकंजी पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। काले अंगूर की शिकंजी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। काले अंगूर की शिकंजी का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं काले अंगूर की शिकंजी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

काले अंगूर की शिकंजी पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Shikanji Of Black Grapes In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वालों के लिए काले अंगूर की शिकंजी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शिकंजी में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

काले अंगूर की शिकंजी में विटामिन ई, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर की शिकंजी का सेवन करने से दाग धब्बों की समस्या दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

बालों के लिए फायदेमंद

काले अंगूर की शिकंजी का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत (Strong and Thick Hair) बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) की समस्या होने पर काले अंगूर की शिकंजी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

काले अंगूर की शिकंजी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप काले अंगूर की शिकंजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि काले अंगूर की शिकंजी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now