सर्दियों में पालक का सूप पीने के 8 फायदे, जानें बनाने का तरीका

सर्दियों में पालक का सूप पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में पालक का सूप पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के सूप का सेवन करते हैं, जो पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक है पालक का सूप, सर्दियों के मौसम में पालक के सूप का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक पोषक तत्वों का भंडार होता है। सर्दियों के मौसम में पालक के सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि पालक विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में पालक का सूप पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं और इसको बनाने का तरीका क्या है।

सर्दियों में पालक का सूप पीने के 8 फायदे, जानें बनाने का तरीका-Benefits Of Drinking Spinach Soup In Winter And Know How To Make It In Hindi

1- सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन अगर आप सर्दियों में पालक के सूप का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन के शिकार होने से बच सकते हैं।

2- सर्दियों के मौसम में घुटने में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में पालक के सूप को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व घुटने में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

3- शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप पालक के सूप का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता और खून की कमी दूर होती है।

4- सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको पालक के सूप का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5- सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुडी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप पालक के सूप का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।

6- सर्दियों के मौसम में पालक के सूप का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक के सूप का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पालक में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

7- सर्दियों के मौसम में पालक के सूप का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पालक का सूप विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

8- सर्दियों के मौसम में पालक के सूप का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

पालक का सूप बनाने का विधि-

- पालक का सूप बनाने के लिए पालक को धोकर काट लेना चाहिए, फिर पालक को उबाल लेना चाहिए। पालक के पत्तों के उबालने के बाद पालक को मिक्सचर में पीस लेना चाहिए। अब पीसे मिक्सचर को 2 कप पानी में डाल देना चाहिए। अब इस पानी को उबलने दें, इसके बाद गैस को बंद कर देना चाहिए। अब सूप में तड़का लगाना है।

- तड़का लगाने के लिए पैन में घी डालें, अब इसमें हींग, जीरा, काली मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से तड़का लें, अब इसमें उबले हुए पालक का पानी डालें, जब इसमें एक उबाल आ जाए, तो उसमें काला नमक और हरा धनिया डालकर गर्मा गर्म सूप सर्व करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now