सोने से पहले पिएं त्रिफला छाछ, मिलेंगे कई लाभ

सोने से पहले पिएं त्रिफला छाछ, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोने से पहले पिएं त्रिफला छाछ, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

छाछ का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी त्रिफला छाछ का सेवन किया है। त्रिफला छाछ का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां अगर आप रात को सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि त्रिफला छाछ कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन बी 12 से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सोने से पहले त्रिफला छाछ पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सोने से पहले पिएं त्रिफला छाछ, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Triphala Buttermilk Before Sleeping In Hindi

वजन को कम करे

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि त्रिफला छाछ में मौजूद गुण शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण मल त्याग को आसान बनाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप सोने से पहले त्रिफला छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now