गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं तुलसी पाउडर, मिलेंगे कई लाभ

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं तुलसी पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं तुलसी पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तुलसी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर सेवन किया है। गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि तुलसी पाउडर एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं तुलसी पाउडर, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Tulsi Powder Mixed In Lukewarm Water In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इसमें पाया जाने वाल एंटी स्ट्रेस गुण तनाव को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप गुनगुने पानी में तुलसी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now