रोज सुबह पिएं हल्दी का पानी, मिलेंगे कई फायदे

रोज सुबह पिएं हल्दी का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं हल्दी का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हल्दी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, हल्दी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हल्दी के पानी का सेवन किया है। हल्दी के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खासकर सुबह खाली पेट हल्दी के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोज सुबह हल्दी के पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह हल्दी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं हल्दी का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Turmeric Water Every Morning In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हल्‍दी में करक्‍यूम‍िन पाया जाता है। जो फैट बढ़ाने वाले टिशूज को बनने से रोकने में मदद करते है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

रोज सुबह हल्दी के पानी का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी के पानी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

हल्दी का पानी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह हल्दी पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और अपच, कब्‍ज, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि हल्दी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द होने पर अगर आप रोजाना सुबह हल्दी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now