अखरोट का पानी पीने के 6 फायदे

अखरोट का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी अखरोट के पानी का सेवन किया है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने अखरोट का पानी, अखरोट का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है और जब आप अखरोट को पानी में भिगोते हैं, तो उसका पोषण पानी में भी अवशोषित हो जाता है। जो सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। अखरोट के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अखरोट का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट का पानी पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Walnut Water In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद

अखरोट के पानी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अखरोट के पानी का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट का पानी फैटी एसिड और विटामिंस से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अखरोट के पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त रखता है और कब्ज (Constipation), एसिडीटी (Acidity) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अखरोट के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के पानी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अखरोट के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के पानी में मौजूद तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

अखरोट के पानी का सेवन ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट का पानी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है। अखरोट का पानी पीने से दिमाग को तेज करने में भी मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now