ठंड में खाएं अजवाइन और घी, मिलते हैं कई फायदे

ठंड में खाएं अजवाइन और घी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंड में खाएं अजवाइन और घी, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि अजवाइन की तरह घी भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन और घी एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते है, साथ ही घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में अजवाइन और घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

ठंड में खाएं अजवाइन और घी, मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Eating Ajwain And Ghee In Winter In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, ऐसे में अगर आप अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खांसी में फायदेमंद

ठंड के मौसम में कफ वाली खांसी (Cough) की शिकायत होने पर अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जी हां अगर आप अजवाइन चूर्ण में घी और हल्का सा शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे कफ वाली खांसी में काफी फायदा पहुंचता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द (Stomach pain) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द की समस्या दूर होती है। इसके लिए अजवाइन और घी में हींग मिलाकर सेवन करना चाहिए।

पेट में कीड़े होने पर फायदेमंद

अगर आपके पेट में कीड़े (Stomach worms) की समस्या है, तो आपके लिए अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जी हां अगर आप अजवाइन और घी में काला नमक मिलाकर खाते हैं, तो इससे पेट में कीडे़ की समस्या से छुटकारा मिलता है।

बुखार में फायदेमंद

बुखार (Fever) होने पर भी अजवाइन और घी के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां बुखार होने पर अगर आप पानी में अजवाइन को उबालकर फिर उसमें घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे बुखार ठीक करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now