दही में मिलाकर खाएं अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां

दही में मिलाकर खाएं अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में अजवाइन मिलाकर सेवन किया है। दही में अजवाइन मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अजवाइन विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर के साथ-साथ एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में अजवाइन मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Ajwain Mixed With Curd In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में अजवाइन मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मुंह के छाले होते हैं दूर

अगर आप मुंह के छाले (Mouth Ulcer) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही में अजवाइन मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और छाले की समस्या दूर होती है।

दांतों के लिए फायदेमंद

दही में अजवाइन मिलाकर खाना दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से ओरल हेल्थ भी बेहतर रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now