दही में बादाम मिलाकर खाने के 7 फायदे

दही में बादाम मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में बादाम मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में बादाम मिलाकर सेवन किया है। दही में बादाम मिलाकर खाना सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। दही में बादाम मिलाकर सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, तो वहीं बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में बादाम मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में बादाम मिलाकर खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Almonds Mixed With Curd In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दही में बादाम मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप दही में बादाम मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

दही और बादाम कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। दही और बादाम का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पाचन को रखे दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दही में बादाम मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

दही में बादाम मिलाकर खाना हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

बादाम और दही विटामिन से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। बादाम और दही के मिश्रण का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दही में बादाम मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now