खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के ये 8 फायदे नहीं जानते होंगे आप

खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला के मुरब्बा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला का मुरब्बा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवला के मुरब्बा का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन आंवला के मुरब्बा का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। जी हां खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला का मुरब्बा विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के ये 8 फायदे नहीं जानते होंगे आप-Benefits Of Eating Amla Murabba On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला का मुरब्बा विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से पेट को ठंडक पहुंचती है। साथ ही गैस और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।

वजन को करे कम

खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करने से वजन को कम (Weight Loss) करने में मदद मिलती है। क्योंकि आंवला के मुरब्बा का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

आंवला के मुरब्बा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसका सेवन बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में भी मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन बालों को अंदर से मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। दरअसल, आयरन की कमी से भी आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

खाली पेट आंवला के मुरब्बा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद मिलती है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now