खाली पेट खाएं आंवला, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट खाएं आंवला, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं आंवला, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन आंवला का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट आंवला का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही खाली पेट आंवला का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्‍वों का खजाना है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट आंवला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं आंवला, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Amla On Empty Stomach In Hindi

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

कमजोर इम्यीनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

खाली पेट आंवला का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आंवला पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

डायबिटीज में लाभकारी

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए खाली पेट आंवला का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट आंवला का सेवन बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बालों को घना और शाइनी बनाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट आंवला का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो दाग धब्बों, झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ (Healthy Skin) रखने में मदद करता है।

पाचन में होता है सुधार

आंवला फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट आंवला को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now