रोज एक चम्मच खाएं आंवला चूर्ण, दूर होंगी कई बीमारियां

रोज एक चम्मच खाएं आंवला चूर्ण, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज एक चम्मच खाएं आंवला चूर्ण, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। जी हां अगर आप रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला चूर्ण विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज एक चम्मच आंवला चूर्ण खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज एक चम्मच खाएं आंवला चूर्ण, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Amla Powder Daily In Hindi

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप रोज एक चम्मच आंवला चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम (Weight Loss) करने में फायदा मिलता है।

पाचन क्रिया में करे सुधार

अगर आप रोज एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला चूर्ण में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला चूर्ण में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप रोजाना एक चम्मच आंवला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now