सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे

सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब में पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Eating Apple In Hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सेब का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए रोजाना एक सेब का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now