सर्दियों में सेब खाने के 7 फायदे

सर्दियों में सेब खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में सेब खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लोग कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। उन्हीं में से एक है सेब (Apple), सर्दियों के मौसम में सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। सर्दियों के मौसम में रोजाना एक सेब का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही सेब के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सेब में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ठंड में आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में सेब खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Apple In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में कब्ज (Constipation) की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) भी प्रभावित होती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में रोजाना एक सेब का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि सेब में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। सेब का सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now