सेब का मुरब्बा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

सेब का मुरब्बा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब का मुरब्बा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, सेब का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सेब के मुरब्बा का सेवन किया है। सेब का मुरब्बा खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां सेब के मुरब्बा का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सेब के मुरब्बा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सेब का मुरब्बा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब का मुरब्बा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Apple Murabba In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप सेब के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह सेब के मुरब्बा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप सेब के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर सेब के मुरब्बा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप रोजाना सेब के मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सेब का मुरब्बा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। सेब के मुरब्बा का सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं, साथ ही त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग रहती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सेब का मुरब्बा पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now