बांस का मुरब्बा खाने के फायदे

बांस का मुरब्बा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
बांस का मुरब्बा खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

जब किसी के सामने बांस का नाम आता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले लकड़ी क्लिक होती होगी, लेकिन क्या कभी किसी ने सुना है कि बांस के कोपलों से मुरब्बा भी तैयार किया जाता है। बांस का मुरब्बा कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। आपको बता दें, बांस के कोपलों में कैल्शियम की प्रचुरता होती है, जो व्यक्ति की हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। इसके साथ ही, इस मुरब्बे के सेवन से कान की परेशानी, अपच जैसी कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बांस के मुरब्बा खाने के फायदे।

youtube-cover

बांस का मुरब्बा खाने के फायदे : Benefits of eating bamboo jam in hindi

हड्डियों को मजबूत करता है - बांस का मुरब्बा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। दरअसल, बांस के कोपलों में कैल्शियम की प्रचुरता होती है. जो हड्डियों को भरपूर रूप से पोषण प्रदान करता है। इसलिए बच्चों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद - अगर बांस का मुरब्बा नियमित रूप से खाया जाए,तो इससे आपके मुंह में मौजूद फंगल और संक्रमण की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपके मुंह के दुर्गंध को कम करता है। अक्सर गांव में लोग बांस के दातुन से अपने दांत Teeth साफ करते हैं।

हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है - आप अपने बच्चों को बढ़ती उम्र के साथ बांस का मुरब्बा खिला सकते हैं। इसके सेवन से आपको हाइट बढ़ाने Height में मदद मिलती है। साथ ही इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। अगर सही एक्सरसाइज के साथ बच्चे इस मुरब्बा का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now