केले खाने फायदे 

केले खाने फायदे  (sportskeeda Hindi)
केले खाने फायदे (sportskeeda Hindi)

केला (Banana) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये बहुत ही स्वादिष्ट फलों में से एक है। अक्सर लोग केले का शेक, चिप्स और सब्जी आदि के रूप में उपयोग करते हैं। बता दें, केला स्वादिष्ट होने के साथ बहुत पौष्टिक भी होता है। ये एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व (Banana Health Benefits) होते हैं। केला शरीर से थकान और कमजोरी दूर करता है। इसके साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity) करने में भी मदद करता है। आप कोई केले का नियमित रूप से सेवन करता है तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं केले खाने के फायदे।

youtube-cover

केले खाने फायदे : Benefits Of Eating Banana In Hindi

पेट के लिए है फायदेमंद होता है -

केले का सेवन आंत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है। ये एक घुलनशील फाइबर है। केले से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखा जा सकता है। शरीर की सूजन को दूर करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। साथ ही ये पेट को देर तक भरा रखता है।

दिल को स्वस्थ रखता है -

केले में पोटैशियम पाया जाता है। ये दिल को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। केले के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। ये स्ट्रोक या अन्य हृदय संबंधित समस्या को होने से रोकता है।

तनाव को दूर करता है -

केले में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन बनाता है। इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। ये तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसलिए अगर किसी को तनाव रहता है तो उसे रोजाना एक केले का सेवन जरूर करना चाहिए।

कमजोरी दूर करने के लिए -

केले में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट जल्दी भर जाता है। अगर कोई नाश्ते में केले का सेवन करता है, तो इससे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। ये दिनभर शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखता है -

केले में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये हड्डियों की समस्या को दूर करता है। इसमें जोड़ों दर्द आदि शामिल है। नियमित रूप से केले का सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

एनीमिया की समस्या दूर करता है -

केले में फोलेट और आयरन पाया जाता है। ये एनीमिया की कमी को दूर करता है। इसलिए जिन लोगों को आयरन की कमी है उनको केले का सेवन जरूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now