जौ का दलिया खाने के 6 फायदे

जौ का दलिया खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ का दलिया खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ब्रेकफास्ट में दलिया खाना लोग काफी पसंद करते हैं। दलिया का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। ज्यादातर लोग गेंहू का दलिया खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी जौ के दलिया का सेवन किया है। जौ का दलिया खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जौ के दलिया का सेवन वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद करता है। क्योंकि जौ का दलिया डाइट्री फाइबर, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं जौ का दलिया खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जौ का दलिया खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Barley Dalia In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना नाश्ते में जौ के दलिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें डाइट्री फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप जौ के दलिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

जौ का दलिया एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर नियमित रूप से जौ के दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए जौ के दलिया का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ के दलिया में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जौ के दलिया का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ के दलिया में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर अगर आप जौ के दलिया का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ का दलिया मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now