बेसन की कढ़ी खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

बेसन की कढ़ी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन की कढ़ी खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेसन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेसन का उपयोग वैसे तो कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी बेसन से बनी कढ़ी का सेवन किया है। बेसन की कढ़ी खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। बेसन की कढ़ी का सेवन करने से हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि बेसन में आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं बेसन की कढ़ी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बेसन की कढ़ी खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Besan Curry In Hindi

हीमोग्लोबिन बढ़ाएं

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल कम है, तो आपको बेसन की कढ़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेसन की कढ़ी में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको बेसन की कढ़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप बेसन की कढ़ी का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि बेसन की कढ़ी में पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप बेसन की कढ़ी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेसन की कढ़ी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको बेसन की कढ़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो वजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now