काला गोंद खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

काला गोंद खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
काला गोंद खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

काला गोंद एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है जो पेड़ के तने पर चीरा लगाने से निकलता है। काला गोंद नीम, बबूल, सहजन, पीपल आदि पेड़ों से निकलता है, काला गोंद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। काला गोंद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। काला गोंद का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि काला गोंद फाइबर के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं काला गोंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

काला गोंद खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Black Gond In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको काला गोंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप काला गोंद का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है। इसके लिए गोंद का दही के साथ सेवन करना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद

काला गोंद त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होता है, जो एग्जिमा, दाग-धब्बे, एक्ने जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

काला गोंद डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां काला गोंद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

हृदय को रखे स्वस्थ

काला गोंद का सेवन हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि काला गोंद में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

काला गोंद हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now