रात में खाएं 2 इलायची, मिलेंगे कई लाभ

रात में खाएं 2 इलायची, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में खाएं 2 इलायची, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

इलायची का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इलायची का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इलायची का सेवन अगर आप रात में सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। रात में 2 इलायची का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, साथ ही कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि इलायची फास्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं रात में इलायची खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात में खाएं 2 इलायची, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Cardamom At Night In Hindi

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात में 2 इलायची का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से तनाव (Stress) कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करना चाहिए।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 2 इलायची का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

गले के खराश में फायदेमंद

अगर आप गले में दर्द या खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात में गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रात में सोने से पहले 2 इलायची का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मुंह की दुर्गंध करे दूर

अगर आप मुंह की दुर्गंध की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रात में सोने से पहले इलायची का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now