नारियल की मलाई खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

नारियल की मलाई खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल की मलाई खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी नारियल की मलाई का सेवन किया है। नारियल की मलाई का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां, नारियल की मलाई त्वचा, बालों और पेट आदि के लिए काफी लाभदायक होती है। क्योंकि नारियल की मलाई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। नारियल की मलाई का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नारियल की मलाई विटामिन और खनिजों का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, मैगनीशियम, फोलेट, कोलीन और पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल की मलाई खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल की मलाई खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Coconut Cream In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

नारियल की मलाई विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

नारियल की मलाई का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल की मलाई विटामिन ई से भरपूर होती है और विटामिन ई बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नारियल की मलाई का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि नारियल की मलाई का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल की मलाई का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नारियल की मलाई का सेवन त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल की मलाई विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) लाने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

नारियल की मलाई फाइबर से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे पाचन (Digestion) क्रिया में सुधार होता है। साथ ही इसका सेवन मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज (Constipation) की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now