सर्दियों में दही खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

सर्दियों में दही खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में दही खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन तो आप करते ही होंगे, लेकिन क्या आप सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करते हैं। सर्दियों के मौसम में दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही दही का सेवन कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो एक हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं, साथ ही इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी मौजूद होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में दही खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में दही खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Eating Curd In Winter In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में हड्डियों (Bones) में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप अपनी डाइट में दही को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों में होने वाला दर्द भी कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही इसके सेवन से स्किन पर निखार भी आता है। क्योंकि दही में मॉइस्चराजिंग गुण मौजूद होता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सर्दियों में कई तरह के खानपान की वजह से पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सर्दियों में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

इम्यन पॉवर होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यून पॉवर (Immune power) कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन सर्दियों में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून पॉवर को मजबूत बनाता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। जी हां क्योंकि दही का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now