दही में गुड़ मिलाकर खाने के 6 फायदे

दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों का खजाना होता है। वैसे तो दही में लोग कई चीजों को मिलाकर खाते हैं, जैसे चीनी, भुना जीरा, अजवाइन आदि, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं, दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदों के बारे में, जी हां दही में गुड़ मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर अगर आप सर्दियों में दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह लाभदायक होता है। क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। साथ ही गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से इसके गुण बढ़ जाते हैं। दही में गुड़ मिलाकर खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं गुड़ में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दही में गुड़ मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में गुड़ मिलाकर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Curd Mixed With Jaggery In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर दही में गुड़ मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि दही और गुड़ आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी डाइट में दही और गुड़ को शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दही में गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

खून की कमी होती है दूर

दही में गुड़ मिलाकर खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर महिलाएं दही में गुड़ मिलाकर खाती हैं, तो इसमें मौजूद तत्व पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now