दही में मिलाकर खाएं प्याज, मिलेंगे कई फायदे

दही में मिलाकर खाएं प्याज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं प्याज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी दही का प्याज के साथ सेवन किया है। दही में प्याज मिलाकर खाना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दही में प्याज मिलाकर खाने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दही में प्याज मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं प्याज, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Curd Mixed With Onion In Hindi

दही में पोषक तत्व- दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

प्याज में पोषक तत्व- प्याज में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे गुण मौजूद होते हैं।

दही और प्याज के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दही में प्याज मिलाकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको दही में प्याज मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दही में प्याज मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप दही में प्याज मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दही में प्याज मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको दही में प्याज मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही में प्याज मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां इस मिश्रण में पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now