खजूर को शहद में भिगोकर खाने के 7 फायदे

खजूर को शहद में भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खजूर को शहद में भिगोकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर पोषक तत्वों का खजाना होता है। वैसे तो खजूर का सेवन ज्यादातर लोग दूध के साथ करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी खजूर का शहद के साथ सेवन किया है। जी हां शहद में भीगे खजूर का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि खजूर की तरह शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद में भीगे खजूर का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि खजूर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खजूर को शहद में भिगोकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खजूर को शहद में भिगोकर खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Dates Soaked In Honey In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

खजूर को शहद में भिगोकर खाना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

शहद में भीगे खजूर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो भी आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

खजूर और शहद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन की समस्या होने पर शहद में भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

शहद में भीगे खजूर का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से मसल्स को गेन करने में भी मदद मिलती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

शहद में भीगे खजूर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now