रातभर दूध में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं कई लाभ

रातभर दूध में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रातभर दूध में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रातभर दूध में भीगे खजूर का सेवन किया है। रातभर दूध में भीगे खजूर का सुबह खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दूध में भीगे खजूर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं खजूर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक जैसे तत्वों का भंडार होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात भर दूध में भीगे खजूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रातभर दूध में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं कई लाभ-Benefits Of Eating Dates Soaked In Milk Overnight In Hindi

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

रातभर दूध में भीगे खजूर का सेवन हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रातभर दूध में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना रातभर दूध में भीगे खजूर का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दूध में भीगे खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको दूध में भीगे खजूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कार्ब्स, कैलोरी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

रातभर दूध में भीगे खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन में मौजूद तत्व आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now