आंवले को सुखाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ

आंवले को सुखाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवले को सुखाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवले का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवले का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आंवले का सुखाकर सेवन किया है। सूखे आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सूखे आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचता है। क्योंकि आंवला फाइबर, फोलेट, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा 3, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं आंवले को सुखाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आंवले को सुखाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ-Benefits Of Eating Dried Amla In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सूखे आंवला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सूखे आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सूखे आंवला में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

एसिडिटी में फायदेमंद

अगर आप एसिडिटी (Acidity) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सूखे आंवला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सूखे आंवला में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सूखे आंवला में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह ओरल हेल्थ (Oral Health) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप सूखे आंवला का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now