गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के 8 फायदे

गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं धनिया भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी सौंफ और धनिया के मिश्रण का एक साथ सेवन किया है। जी हां अगर आप सौंफ और धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। इसके लिए आप सौंफ और धनिया के बीजों का पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर खाने के 8 फायदे-Benefits Of Eating Fennel And Coriander Powder With Lukewarm Water In Hindi

सौंफ में पोषक तत्व- सौंफ के बीजों में विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा सौंफ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम और आयरन की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

धनिया में पोषक तत्व- धनिया के बीजों में आयरन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

सौंफ और धनिया पाउडर के फायदे

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गुनगुने पानी के साथ सौंफ और धनिया पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सौंफ और धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

सौंफ और धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ और धनिया में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सौंफ और धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सौंफ और धनिया पाउडर का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सौंफ और धनिया पाउडर के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों या हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या होने पर सौंफ और धनिया पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों और हड्डियों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत भी बनाता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए सौंफ और धनिया के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ और धनिया पाउडर में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now