अंजीर और खजूर की बर्फी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अंजीर और खजूर की बर्फी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर और खजूर की बर्फी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर और खजूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अंजीर और खजूर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी अंजीर और खजूर से बनी बर्फी का सेवन किया है। अंजीर और खजूर से बनी बर्फी खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। अंजीर और खजूर की बर्फी का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं अंजीर और खजूर की बर्फी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंजीर और खजूर की बर्फी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Figs And Dates Barfi In Hindi

अंजीर में पोषक तत्व- अंजीर में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

खजूर में पोषक तत्व- खजूर आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फाइबर, जिंक, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अंजीर और खजूर के फायदे

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अंजीर और खजूर से बनी बर्फी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप अंजीर और खजूर की बर्फी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको अंजीर और खजूर से बनी बर्फी का सेवन करना चाहिए। जी हां अंजीर और खजूर में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन अधिक होता है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अंजीर और खजूर की बर्फी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप अंजीर और खजूर की बर्फी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन और प्रोटीन शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप अंजीर और खजूर का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now