दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने के 7 फायदे

दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में अलसी पाउडर मिलाकर सेवन किया है। दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। तो वहीं अलसी पाउडर ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Flaxseed Powder Mixed With Curd In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको दही में अलसी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को घटाने में सहायक होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

गर्मी के दिनों में अगर आप दही में अलसी पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही में अलसी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, ऐसे में अगर आप दही में अलसी पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। साथ ही इंसुलिन को भी कंट्रोल करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दही में अलसी पाउडर मिलाकर खाना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now