सर्दियों में लहसुन और घी एक साथ खाने के 5 फायदे

सर्दियों में लहसुन और घी एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में लहसुन और घी एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में अगर आप लहसुन और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचाता है। साथ ही लहसुन और घी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, सर्दियों के मौसम में लहसुन और घी के मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और मैग्‍नींज आदि जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरिय, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, तो वहीं घी फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के 2 जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन और घी एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में लहसुन और घी एक साथ खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Garlic And Ghee Together In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में लहसुन और घी के मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

सांसों से जुड़ी समस्या होती है दूर

सर्दियों के मौसम में कई लोगों को सांस से जुड़ी तकलीफ होती है। इसलिए अगर आपको अस्थमा या सांस से जुड़ी समस्या है, तो आप लहसुन और घी का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से काफी राहत मिल सकती है।

पेट के लिए फायदेमंद

लहसुन और घी के मिश्रण का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और अपच, एसिडिटी जैसी ससम्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर लहसुन और घी का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

अगर आपको स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की समस्या है, तो आपको लहसुन और घी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप इस मिश्रण का सुबह-शाम सेवन करते हैं, तो इससे एलर्जी की समस्या को कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now