अंगूर खाने के 8 फायदे

अंगूर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंगूर एक ऐसा फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। बाजार में विभिन्न-विभिन्न रंग के अंगूर मिलते हैं, जैसे बैंगनी, लाल, काले, गहरे नीले, ये सभी अंगूर पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अंगूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंगूर खाने के 8 फायदे-Benefits Of Eating Grapes In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखें स्वस्थ भी रहती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अंगूर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

अंगूर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में अंगूर को शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंगूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है, तो आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंगूर विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर अपनी डाइट में अंगूर को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

अंगूर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में अंगूर को शामिल करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now