एक साथ खाएं शहद और छुहारा, मिलेंगे कई फायदे

एक साथ खाएं शहद और छुहारा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं शहद और छुहारा, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

छुहारा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, छुहारे का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी छुहारा का शहद के साथ सेवन किया है। छुहारा और शहद का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। छुहारा और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि छुहारा में फ्रक्टोज, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं छुहारा और शहद का एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं शहद और छुहारा, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Honey And Dry Dates In Hindi

भूख बढ़ाने में सहायक

अगर आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको छुहारा का शहद के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि छुहारा और शहद में मौजूद तत्व भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह छुहारा का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

छुहारा और शहद का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप छुहारा और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप छुहारा और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

याददाश्त को करे तेज

अगर आप छुहारा और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त (memory) तेज होती है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now