एक साथ खाएं गुड़ और अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां

एक साथ खाएं गुड़ और अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं गुड़ और अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं अजवाइन भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन किया है। गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो वहीं अजवाइन प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ और अजवाइन एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं गुड़ और अजवाइन, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Jaggery And Ajwain In Hindi

सर्दी-जुकाम करे दूर

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पीरियड्स के दर्द को करे दूर

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर महिलाएं गुड़ और अजवाइन का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

कमर दर्द करे दूर

अगर आप कमर दर्द (Backache) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप इस मिश्रण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमर दर्द की समस्या दूर होती है।

खांसी में फायदेमंद

अगर आप पुरानी खांसी (Cough) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुड़ और अजवाइन से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें मौजूद तत्व खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए गुड़ और अजवाइन के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको गुड़ और अजवाइन का एक साथ सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को कम (Weight loss) करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now