रोटी के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे 7 अद्भुत फायदे

रोटी के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोटी के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

रोटी के बिना खाना अधूरा सा लगता है, रोटी का सेवन कई लोगों को बेहद पसंद होता है। ज्यादातर लोग रोटी का सेवन सब्जी या दाल के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी रोटी के साथ गुड़ का सेवन किया है। रोटी और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि रोटी कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत हैं, तो वहीं गुड़ में विटामिन बी12, बी6, सेलेनियम और मैंगनीज, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोटी के साथ गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोटी के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे 7 अद्भुत फायदे-Benefits Of Eating Jaggery With Roti In Hindi

शरीर को रखता है गर्म

सर्दियों के मौसम में रोटी के साथ गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। गुड़ और रोटी साथ खाने से ठंड कम लगती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ और रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गुड़ और रोटी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ और रोटी बहुत आसानी से पचने वाला भोजन है, गुड़ और रोटी का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप रोजाना गुड़ और रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर गुड़ और रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, फ्रूक्टोज जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में सहायक होते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गुड़ और रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुड़ और रोटी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को नष्ट करता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now