एक साथ खाएं कलौंजी और घी, मिलेंगे कई लाभ

एक साथ खाएं कलौंजी और घी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं कलौंजी और घी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कलौंजी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी का घी के साथ सेवन किया है। कलौंजी और घी का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी और घी एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं कलौंजी और घी, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Kalonji And Ghee In Hindi

कलौंजी में पोषक तत्व- कलौंजी में फाइबर, विटामिन बी, नियासिन, विटामिन सी, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

घी में पोषक तत्व- घी में प्रोटीन, हेल्दी फैट, टामिन "ए', विटामिन "डी', विटामिन "ई, ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

कलौंजी और घी के फायदे

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। जिससे वजन आसानी से कम (Weight loss) होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखने में और दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप कलौंजी और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

अगर आप कलौंजी और घी का सेवन करते हैं, तो यह दांतों को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से दांत मजबूत (Strong Teeth) होते हैं। साथ ही इस मिश्रण के इस्तेमाल से मसूड़ों से खून आने की समस्या या पायरिया की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसके लिए आप कलौंजी के तेल में घी मिलाकर दांतों और मसूड़ों में लगा भी सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now