कलौंजी और शहद खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

कलौंजी और शहद खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कलौंजी और शहद खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप शहद (Honey) का कलौंजी (Kalonji) के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि शहद और कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शहद और कलौंजी का एक साथ सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है, साथ ही इसके सेवन से हृदय रोग के खतरे से भी बचा जा सकता है। क्योंकि शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं कलौंजी फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं कलौंजी और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कलौंजी और शहद खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Eating Kalonji And Honey In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कलौंजी और शहद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) के इलाज में भी कलौंजी और शहद के मिश्रण का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है। जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन (Skin) के लिए कलौंजी और शहद का सेवन बहुत हेल्दी होता है। क्योंकि शहद और कलौंजी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्किन संबंधी पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से स्किन हेल्दी रहती है। आप चाहे तो इसका फेस पैक भी लगा सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए कलौंजी और शहद का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now