महिलाओं के लिए कलौंजी खाने के 6 फायदे

महिलाओं के लिए कलौंजी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
महिलाओं के लिए कलौंजी खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

महिलाओं को अपने जीवनकाल में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अगर महिलाएं अपनी डाइट में कलौंजी को शामिल करती हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां महिलाएं अगर कलौंजी का नियमित सेवन करती हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि कलौंजी में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कलौंजी खाने से महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

महिलाओं के लिए कलौंजी खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Kalonji For Women In Hindi

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स के समय काफी दर्द (Periods Pain) और ऐंठन की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर महिलाएं अपनी डाइट में कलौंजी को शामिल करती हैं, तो इसमें मौजूद तत्व दर्द और ऐंठन को कम करने में सहायक होते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कलौंजी आयरन और जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर महिलाएं अपनी डाइट में कलौंजी को शामिल करती हैं, तो इससे इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है। जिससे महिलाएं वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकती हैं।

वजन घटाने में सहायक

अधिकतर महिलाएं अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो उनको कलौंजी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

कलौंजी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद तत्व महिलाओं के पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

पीरियड्स को रेगूलर करने में सहायक

कई महिलाएं अनियमित पीरियड्स (irregular periods) की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं कलौंजी को अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे पीरियड्स की अनियमितता को ठीक करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कलौंजी का उपयोग त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स (Pimples), दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए महिलाएं कलौंजी का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now