खाली पेट खाएं कलौंजी, दूर होंगी कई बीमारियां

खाली पेट खाएं कलौंजी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं कलौंजी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी (Kalonji) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। कलौंजी को लोग काला जीरा भी कहते हैं। कलौंजी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन कलौंजी का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन, आयरन, सोडियम, कैल्शियम. पोटैशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं खाली पेट कलौंजी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं कलौंजी, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Eating Kalonji On An Empty Stomach In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट कलौंजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

खाली पेट कलौंजी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

खाली पेट कलौंजी का सेवन दिल के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

कलौंजी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

खाली पेट कलौंजी का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व याददाश्त (Memory) को बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। इसके लिए शहद के साथ कलौंजी का सेवन करना चाहिए।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए खाली पेट कलौंजी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (inflammation) की समस्या कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में अगर आप खाली पेट कलौंजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now