मखाना और गुड़ खाने के 6 जबरदस्त फायदे

मखाना और गुड़ खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना और गुड़ खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं गुड़ भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन किया है। मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि मखाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। तो वहीं गुड़ फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं मखाना और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मखाना और गुड़ खाने के 6 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Makhana And Jaggery In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना और गुड़ कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप काफी दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है, साथ ही गुड़ में कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है। जो वजन को बढ़ाने में सहायक होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर मखाना और गुड़ के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

मखाना और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now